Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसान आंदोलन पर क्या बोले भाजपा नेता रविशंकर?

हमें फॉलो करें किसान आंदोलन पर क्या बोले भाजपा नेता रविशंकर?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (14:45 IST)
Farmers Protest 2024 : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने को कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से पांचवें दौर की बातचीत की पेशकश करते हुए उनसे शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की है। भाजपा ने कहा कि किसानों का विकास केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
 
रविशंकर ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बातचीत की पेशकश की है। चर्चा और संवाद से ही समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार खुले मन से चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों से हमारी अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकलना चाहिए।
 
प्रसाद ने कहा कि भाजपा-नीत केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कितना काम किया है, यह कई बार बताया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों का विकास हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता है और रहेगी।
 
एक दिन पहले प्रदर्शनरत किसानों ने सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक दालें, मक्का और कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था और अपना आंदोलन जारी रखने की घोषणा की थी।
 
किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत में तीन केंद्रीय मंत्रियों की समिति ने रविवार को प्रस्ताव दिया था कि किसानों के साथ समझौता करने के बाद सरकारी एजेंसियां पांच साल तक दालें, मक्का और कपास MSP पर खरीदेंगी। लेकिन, किसान नेताओं ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह किसानों के हित में नहीं है।
 
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों और हरियाणा पुलिसकर्मियों के बीच 13 फरवरी को अंबाला के समीप पंजाब-हरियाणा सीमा पर झड़प हुई थी। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर बढ़ी उम्मीद, बना रह सकता है यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन