Publish Date: Wed, 03 Jan 2018 (12:51 IST)
Updated Date: Wed, 03 Jan 2018 (12:59 IST)
मुजफ्फरनगर। विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि भारत हिंदुओं का देश है क्योंकि इसे ‘हिंदुस्तान’ के नाम से जाना जाता है। कुछ नालायक नेताओं’ ने कुछ मुसलमानों को भारत में रहने की अनुमति दे दी।
खतौली से विधायक सैनी ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में दावा किया है कि विभाजन के समय, उनके (मुसलमानों के) रूक जाने के कारण हिंदू देश में समस्याओं का सामना कर रहे है। यदि वे (मुसलमान) भारत में नहीं रुके होते तो करोड़ों की सम्पत्ति हिंदुओं की होती।
जब सैनी से उनके इस बयान पर टिप्पणी करने को कहा गया, तो उन्होंने उत्तर देने से इनकार करते हुए कहा कि वह व्यस्त हैं।
सैनी ने गोहत्या करने या गाय का अपमान करने वालों की हड्डियां तोड़ने की पिछले साल धमकी दी थी जिससे विवाद पैदा हो गया था। सैनी 2013 मुजफ्फरनगर मामले में आरोपी हैं और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में रखा गया था।