Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गृहमंत्री अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

Advertiesment
Home Minister Amit Shah
विदिशा। मध्यप्रदेश की विदिशा जिले की भाजपा विधायक लीना जैन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विधायक स्वयं के नाम पर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सघन जांच में जुट गई है।
 
विधायक से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जिले के गंजबासौदा से भाजपा विधायक लीना जैन के कार्यालय पर दो दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हस्तलिखित एक पत्र पहुंचा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री शाह के गंजबासौदा आने पर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। साथ ही विधायक जैन पर भी हमले की चेतावनी दी गई थी। 
 
पत्र में गंजबासौदा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अस्पताल पर भी विस्फोट किए जाने की बात लिखी थी। इस पत्र के बारे में विधायक के कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचित किया।
 
पुलिस ने शिकायत मिलते ही कई स्थानों पर तलाशी ली। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी भी बढ़ा दी है। पुलिस ने अस्पताल और रेलवे स्टेशन परिसर पर भी तलाशी अभियान चलाया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज वॉर्नर को मिली तिहरी खुशी