Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाराज भाजपा ने पूछा सवाल, CM चन्नी ने पीएम की सुरक्षा के बारे में प्रियंका को क्यों दी जानकारी...

हमें फॉलो करें नाराज भाजपा ने पूछा सवाल, CM चन्नी ने पीएम की  सुरक्षा के बारे में प्रियंका को क्यों दी जानकारी...
, रविवार, 9 जनवरी 2022 (14:50 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बारे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को जानकारी देने पर भाजपा ने नाराजगी जताई। 
 
उल्लेखनीय है कि सीएम चन्नी ने कहा था कि पंजाब यात्रा के दौरान पीएम को कोई खतरा नहीं था। मोदी के काफिले से 1 किलोमीटर की दूरी के भीतर कोई भी प्रदर्शनकारी नहीं था। उन्होंने पार्टी नेता प्रियंका गांधी को वहां जो कुछ भी हुआ के बारे में जानकारी दी थी। 
 
भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, चन्नी ने गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन कर प्रियंका गांधी के साथ प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक के बारे में महत्वपूर्ण विवरण साझा की। 
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा, एक सिटिंग सीएम ने प्रियंका वाड्रा को पीएम की सुरक्षा के बारे में बताया! क्यों? प्रियंका के पास कौन सा संवैधानिक पद है और पीएम की सुरक्षा के बारे में उन्हें क्यों रखा जाएगा?' 'चन्नी साब..सच्चे रहो...काम हो गया है, आपने जो बोला था,वो हो गया!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम का रास्‍ता रोकने पर 200 रुपए जुर्माना, थाने में हो जाती है जमानत, एफआईआर में काफिला रोके जाने का भी नहीं जिक्र!