Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा का बड़ा हमला, हिन्दुओं से घृणा करते हैं राहुल गांधी

Advertiesment
BJP
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के 'हिन्दू पाकिस्तान' वाले बयान पर भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वे हिन्दुओं से नफरत करते हैं। 
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि थरूर का बयान हिन्दुओं पर प्रहार है। उन्हें हिन्दुओं का इतिहास पढ़ना चाहिए। पाकिस्तान तो टेररिस्तान है। उन्होंने कहा कि राहुल लोकतंत्र से नफरत कर रहे हैं। हिन्दुओं से घृणा कर रहे हैं। उन्होंने राहुल पूर्व बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हिन्दू आतंकवाद की बात कही थी।
 
पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ऐसा करेगी तो उसका फैन हाफिज मोहम्मद सईद होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। थरूर के बयान के लिए राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। 
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि अगर 2019 में भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने में सफल होती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या किसानों के लिए आवाज उठाने वालों पर आयकर का छापा डलवाएगी सरकार?