Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए

हमें फॉलो करें लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 26 जून 2024 (23:43 IST)
BJP Veteran LK Advani Hospitalised At AIIMS Delhi : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम के कारण एम्स में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक आडवाणीजी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। 

मीडिया खबरों के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी को एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इससे पहले साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणीजी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी उपस्थित थे। आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उनके घर पर ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदेशों में रह रहे लोगों ने भारत में भेजे 120 अरब डॉलर, विश्व बैंक ने जारी की रिपोर्ट