Publish Date: Sat, 01 Oct 2016 (15:25 IST)
Updated Date: Sat, 01 Oct 2016 (15:27 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को बताया कि सरकार लोगों ने 65 हजार 250 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया है। साथ ही सरकार का ज्यादा लोगों को टैक्स के दायरे में लाने का लक्ष्य है।
वित्तमंत्री ने कहा कि करीब 64 हजार लोगों ने 65 हजार 250 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि आईडीएस योजना के तहत संपत्ति का खुलासा करने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कालेधन का आंकड़ा बढ़ सकता है।
अरुण जेटली ने कहा कि पनामा लिंक मामले की भी सरकार जांच कर रही है। विदेश में मिली संपत्ति का पता लगाने के लिए कई देशों से करार किए गए हैं। इनमें अमेरिका भी शामिल है।