Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी में यमुना नदी में डूबी नाव, 4 लोगों की मौत, 20 लापता

हमें फॉलो करें यूपी में यमुना नदी में डूबी नाव, 4 लोगों की मौत, 20 लापता
, गुरुवार, 11 अगस्त 2022 (17:36 IST)
बांदा, बांदा जिले के मरका क्षेत्र से फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही एक नौका बृहस्पतिवार को यमुना नदी में डूब गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 20 अन्‍य लापता हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के यमुना घाट से दोपहर को करीब 30-35 लोगों से भरी एक नौका फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही, तभी बीच जलधारा में तेज हवा का झोंका आने से नौका डगमगा कर पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिनकी शिनाख्‍त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब आठ लोग तैरकर बाहर आ गये जबकि कम से कम 20 अन्‍य लापता हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुफ्त की सुविधाओं का विरोध क्‍यों, सरकार की स्थिति में गड़बड़ है क्‍या? : केजरीवाल