Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत ने वियतनाम को ब्रहमोस बेचे जाने से किया इंकार

हमें फॉलो करें भारत ने वियतनाम को ब्रहमोस बेचे जाने से किया इंकार
, शनिवार, 19 अगस्त 2017 (11:16 IST)
नई दिल्ली। भारत ने वियतनाम को ब्रह्मोस एंटीशिप क्रूज मिसाइल बेचे जाने की बात से शुक्रवार को इंकार किया।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि वियतनाम को ब्रह्मोस बेचे जाने की रिपोर्ट सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है। इस मामले में जिस व्यक्ति का हवाला दिया गया है, मंत्रालय ने पहले ही उसे खारिज कर दिया है और जो समाचार दिखाया जा रहा है, वह गलत है। 
 
वियतनाम के विदेश मंत्रालय की ओर से हालांकि ब्रह्मोस की खरीद को लेकर कोई साफतौर पर खंडन नहीं आया है। वियतनाम के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रक्षा खरीद वियतनाम की शांति नीति और आत्मसुरक्षा के लिए है और यह राष्ट्रहित में उठाया गया सामान्य कदम है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लेबनानी सेना ने आईएस के खिलाफ अभियान शुरू किया