Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुरहान वानी की मौत पर भाजपा ने तोड़ी चुप्पी

हमें फॉलो करें बुरहान वानी की मौत पर भाजपा ने तोड़ी चुप्पी
जम्मू , शनिवार, 30 जुलाई 2016 (18:03 IST)
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकवादी बुरहान की मुठभेड़ स्थल पर मौजूदगी की जानकारी न होने संबंधी पीडीपी अध्यक्ष मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि सुरक्षाबलों को निश्चित तौर पर उसकी मौजूदगी की जानकारी थी।      
       
भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, जहां तक बुरहान वानी की मुठभेड़ की घटना का सवाल है तो सुरक्षाबलों को निश्चित तौर पर जानकारी थी कि कौन से आतंकवादी अंदर हैं। सुरक्षाबल बिना जानकारी के कार्रवाई नहीं करते। उनकी अपनी इंटेलिजेंस थी। उन्हें पता था कि वहां किस तरह का वातावरण है। 
      
हालांकि पीडीपी अध्यक्ष के बयान पर सीधी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बयान दिया, मुझे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन जहां तक बुरहान की मौत की घटना का सवाल है, तो भाजपा अध्यक्ष के नाते मैं कह सकता हूं कि सुरक्षाबलों को निश्चित तौर पर इसकी जानकारी थी।
         
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक ऐसे आतंकवादी को मारना जिस पर दस लाख रुपए का इनाम हो, सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए उनका मनोबल कमजोर करने की बजाए उनकी पीठ ठोंकी जाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि जो लोग देश के लिए खतरा हैं और कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानते, उन्हें मारा जाना अच्छा और सराहनीय कदम था।
     
उल्लेखनीय है कि सुश्री मुफ्ती ने अपने बयान में कहा था कि सुरक्षाबलों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मुठभेड़ स्थल पर बुरहान मौजूद था अन्यथा उसे एक मौका और दिया जाता।
         
जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाने की मांग को लेकर पैंथर्स पार्टी के संरक्षक भीम सिंह की याचिका पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस समय सभी को राजनीति से ऊपर उठकर राज्य में अमन बहाल करने में मदद की जरूरत है। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पीपली लाइव' के सह निर्देशक बलात्कार मामले में दोषी