Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उपचुनावों में भाजपा ने मारी बाजी

Advertiesment
हमें फॉलो करें by election result
नई दिल्ली , गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (19:04 IST)
पिछले दिनों 10 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित हो गए हैं। इनमें से भाजपा ने पांच सीटें जीत ली हैं, जबकि कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं। तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी एक-एक सीट मिली।

भाजपा के लिए सबसे अच्छी खबर दिल्ली में रही, जहां राजौरी गार्डन सीट से उसके उम्मीदवार मनजिंदरसिंह सिरसा 14 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी रहे। यहां दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई। निश्चित ही दिल्ली निगम चुनाव से पहले भाजपा की यह जीत भगवा खेमे में उत्साह बढ़ाने वाली साबित होगी।  

सीट पार्टी परिणाम
राजौरी गार्डन (दिल्ली) अकाली-भाजपा जीत
धौलपुर (राजस्थान) भाजपा  जीत
बांधवगढ़ (मध्यप्रदेश) भाजपा जीत
अटेर (मध्यप्रदेश) कांग्रेस  जीत
कांथी दक्षिण (पश्चिम बंगाल) तृणमूल कांग्रेस  जीत
धीमाजी (असम) भाजपा जीत
नंजनगुड (कर्नाटक) कांग्रेस जीत
गुंडलुपेट (कर्नाटक) भाजपा जीत
भोरंज (हिमाचल प्रदेश) कांग्रेस जीत
लिट्टीपाड़ा (झारखंड)  झारखंड मुक्ति मोर्चा  जीत
 




Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सियाचिन हिमखंड पर 33 सालों से जारी है 'बेमायने की जंग'