Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उपचुनाव परिणाम की 10 बड़ी बातें, हिमाचल में भाजपा सभी सीटें हारी

हमें फॉलो करें उपचुनाव परिणाम की 10 बड़ी बातें, हिमाचल में भाजपा सभी सीटें हारी
, मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (13:31 IST)
नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, वहां भाजपा 1 लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों पर हार गई। हालांकि असम में उसके लिए राहत है। वहां एनडीए ने 5 में से 4 सीटें जीत ली हैं। आज 29 विधानसभा सीट और 3 लोकसभा सीटों के लिए परिणाम घोषित हो रहे हैं। आइए जानते हैं उपचुनाव परिणाम से जुड़ी 10 बड़ी बातें... 
 
  • मध्यप्रदेश नंदकुमार सिंह के निधन से खाली हुई खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि विधानसभा की तीनों सीटों (रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट) में भाजपा 2 पर जबकि कांग्रेस 1 पर (कल्पना वर्मा, रैगांव) आगे चल रही है। 
  • हिमाचल प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने चुनाव जीत लिया है। वहीं फतेहपुर, अरकी और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव हार गई। 
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने वाली ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस उपचुनाव में भी दम दिखा रही है। ममता की पार्टी ने 4 में 3 सीटें बड़े अंतर से जीत ली हैं, जबकि 1 पर टीएमसी उम्मीदवार निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। 
  • हरियाणा की ऐलनाबाद सीट से अभय सिंह चौटाला 6000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। चौटाला भाजपा प्रत्याशी गोविंद कांडा के मुकाबले आगे चल रहे हैं। 
  • असम में भाजपा और मजबूत हुई। राज्य की 5 में से 4 सीटें एनडीए ने जीत ली हैं, जबकि 1 पर बढ़त बनाए हुए है। 
  • बिहार में दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर। तारापुर सीट पर राजद प्रत्याशी आगे चल रहा है, जबकि कुशेश्वर स्थान से सत्तारूढ़ जदयू का उम्मीदवार ने चुनाव जीत लिया है। 
  • राजस्थान की वल्लभनगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहा है जबकि सत्तारूढ़ पार्टी ने धरियावाड़ सीट अपनी झोली में डाल ली है। 
  • महाराष्ट्र की डेगलूर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहा है। 
  • कर्नाटक में एक सीट सिंदिगी में भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि हांगल सीट कांग्रेस के खाते में गई है। 
  • दक्षिण के ही राज्य तेलंगाना में हुजूराबाद सीट पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘VAX’ बना ऑक्‍सफोर्ड ‘वर्ड ऑफ द ईयर’, इन शब्‍दों को पीछे छोड़कर बनाई अपनी जगह