Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी मंत्रिमंडल में होगा भारी फेरबदल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister
नई दिल्ली , शनिवार, 28 मई 2016 (08:07 IST)
केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल होने की संभावना है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय वित्त मंत्री जेटली और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच चर्चा हो चुकी है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12-13 जून को होगी। फेरबदल 15 जून के बाद किए जाने की संभावना है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी संकेत दे दिए हैं। फेरबदल में सहयोगी दलों शिवसेना व तेलुगुदेशम से एक-एक मंत्री शामिल हो सकता है। राज्यसभा चुनावों में जीत कर आने वाले कुछ सदस्यों को भी सरकार में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि दो कैबिनेट मंत्रियों के साथ आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री हटाए जा सकते हैं और कई के विभाग बदले जा सकते हैं।
 
सर्वानंद सोनोवाल के असम का मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिपरिषद में एक जगह और रिक्त हो गई है। इसके पहले राव साहब दानवे ने महाराष्ट्र पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। सोनोवाल की जगह असम से एक मंत्री का आना तय है।  फेरबदल में बिहार से आने वाले मंत्रियों में बदलाव हो सकता है।
 
सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में शामिल राजस्थान के दो मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इनके स्थान पर प्रदेश से दो अन्य सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। एक मौजूदा राज्यमंत्री को केबिनेट बनाने की संभावना है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश से मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है। अपना दल की अनुप्रिया पटेल का नाम भी चर्चा में है।
 
सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य कारणों से अजमेर से सांसद व केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री सांवरलाल जाट तथा कमजोर प्रफोरमेंस के कारण श्रीगंगानगर से सांसद निहाल चंद मेघवाल की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है, वहीं जयपुर ग्रामीण से सांसद और राज्यमंत्री राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ का दर्जा बढ़ाकर उन्हें केबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। प्रदेश से जिन सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनमें अर्जुन मेघवाल, ओमबिरला के नाम चर्चा में है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज घोषित होंगे CBSE 10th के नतीजे