Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नरेन्द्र मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से, महाराष्ट्र में बवाल

हमें फॉलो करें नरेन्द्र मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से, महाराष्ट्र में बवाल
, सोमवार, 13 जनवरी 2020 (12:56 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना करने वाली किताब को लेकर छिड़े विवाद के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि मराठा योद्धा के वंशजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें उनकी (शिवाजी महाराज) तुलना मोदी से किया जाना पसंद है या नहीं।
 
राउत ने कहा कि भाजपा को यह घोषणा करनी चाहिए कि उसका छत्रपति शिवाजी की तुलना मोदी से करने वाली किताब से कोई लेना-देना नहीं है। ‘आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी’ किताब भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने लिखी है। राज्य की महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने इस पुस्तक की निंदा की है।
 
राउत ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं शिवाजी के वंशज संभाजी राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी के वशंजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें उनकी (शिवाजी) तुलना मोदी से किया जाना पसंद है या नहीं। इस किताब को लेकर छत्रपति शिवाजी के वंशजों को भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए।
webdunia
संभाजी राजे ने भाजपा प्रमुख अमित शाह से रविवार को मांग की थी कि वे भाजपा के दिल्ली कार्यालय से प्रकाशित इस किताब पर तत्काल प्रतिबंध लगाएं।
 
महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने गोयल के खिलाफ किताब में मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करके लोगों की भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने की शिकायत रविवार को नागपुर में दर्ज करवाई थी। 
(Photo courtesy: Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

KYC को लेकर RBI ने दी Digital Locker और डिजिटल डॉक्टूमेंट्‍स को मान्यता, जानिए इसके फायदे