Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैप्टन अमरिंदर बन सकते हैं महाराष्ट्र के राज्‍यपाल, भगत सिंह कोश्यारी ने जताई थी पद से हटने की इच्छा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Captain Amarinder Singh
, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (18:15 IST)
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल बन सकते हैं। इससे पहले राज्य के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से हटने की इच्छा भी जताई थी। गौरतलब है कि कोश्यारी का कार्यकाल कई विवादों से घिरा भी रहा है।

खबरों के अनुसार, 29 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पंजाब के पटियाला में रैली होने वाली थी। रैली तैयारियां भी  पूरी हो गई थीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस रैली के जरिए पंजाब में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे थे, इसकी कमान कैप्टन को ही सौंपी गई थी।

लेकिन इस रैली को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे इन चर्चाओं को और जोर मिला कि कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के नए राज्‍यपाल बनाए जा सकते हैं। इधर कैप्टन अमरिंदर सिंह को हाल ही में भाजपा की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था।

महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र का अपमान करने और इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने के आरोप तक लगाए हैं। हालांकि कैप्टन को गवर्नर बनाए जाने के बारे में पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन International University में फ्री कोर्स उपलब्ध