Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चमत्कार! दो कारों की खतरनाक टक्कर, महिला सुरक्षित...

Advertiesment
Car Accident in Delhi
नई दिल्ली। दो वाहनों की टक्कर में यदि बीच में कोई आ जाए और फिर सुरक्षित भी बच जाए तो इसे लोग ईश्वर का चमत्कार ही कहेंगे। राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में ऐसा ही हादसा हुआ, जहां एक महिला दो कारों के बीच में फंस गई। 
एक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना वर्ष के पहले दिन यानी 1 जनवरी को दोपहर करीब साढ़े 3.20 बजे द्वारका में हुई थी। इसके सीसीटीवी फुटेज भी बाहर आ गए हैं। दरअसल, महिला कांता आनंद द्वारका के सेक्‍टर एक स्थित पिंक अपार्टमेंट से निकली और सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी बीच, उनके पीछे बिल्डिंग से एक काले रंग की कार भी निकली। कार सड़क पर आती उससे पहले ही विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार कार अपना संतुलन खो बैठी और लहराते हुए उससे भिड़ गई।
 
टक्कर इतनी तेज थी काली कार पलट गई और महिला उछलकर काली कार के नीचे दब गई। लोगों ने तत्काल महिला को कार के नीचे से निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सफेद कार को नाबालिग चला रहा था। दुर्घटना के बाद उसने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कार चालक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नहीं होगी जयललिता की मौत की जांच