Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पत्रकार गिरफ्तारी मामला: बरामद दस्तावेजों की जांच के लिए पुलिस रक्षा मंत्रालय को लिखेगी पत्र

हमें फॉलो करें पत्रकार गिरफ्तारी मामला: बरामद दस्तावेजों की जांच के लिए पुलिस रक्षा मंत्रालय को लिखेगी पत्र
, सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (12:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ गिरफ्तार किए गए फ्रीलांस (स्वतंत्र) पत्रकार राजीव शर्मा के पास से बरामद रक्षा संबंधी गोपनीय दस्तावेजों की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखेगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने ALSO READ: गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा सीमा पर भारत की रणनीति की जानकारी चीन को दे रहा थाबताया कि शर्मा को 14 सितंबर ​को गिरफ्तार किया गया था और शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कराया गया था। पत्रकार के खिलाफ चीनी खुफिया एजेंसियों को भारत की सीमा रणनीति, सैन्य तैनाती और (सैन्य) खरीद से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि शर्मा (61) 6 दिन की पुलिस रिमांड में है और पुलिस उसकी और अधिक समय के लिए हिरासत की मांग करेगी।
 
विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पत्रकार राजीव शर्मा के पास से बरामद दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने और उसका पता लगाने के लिए हम सोमवार को रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखने जा रहे हैं। उन्होंने ​कहा कि पुलिस रक्षा मंत्रालय से इस संबंध में सलाह लेगी कि पत्रकार की पहुंच इन दस्तावेजों तक कैसे हुई?
 
अधिकारी ने यह भी बताया कि वे आरोपी द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध आर्थिक लेनदेन के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय को पत्र भी लिखेंगे। यादव ने कहा कि पत्रकार के ई-मेल एवं सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि उसने कौन-कौन-सी जानकारी चीनी खुफिया अधिकारियों को दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस Live Updates :अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा बल के 8 जवान कोरोनावायरस की चपेट में