Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महुआ ने मांगी आचार समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए 5 नवंबर के बाद की तारीख

Advertiesment
हमें फॉलो करें महुआ ने मांगी आचार समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए 5 नवंबर के बाद की तारीख
नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (15:54 IST)
Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए 'पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने' से संबंधित आरोपों के मामले में लोकसभा की आचार समिति के समक्ष 31 अक्टूबर को उपस्थित नहीं हो सकेंगी और वह 5 नवंबर के बाद ही पेश होंगी।
 
महुआ ने इस संदर्भ में आचार समिति के प्रमुख और भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर को पत्र भी लिखा है। उन्होंने सोनकर को लिखा पत्र साझा करते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया कि आचार समिति के प्रमुख ने मुझे कल शाम सात बजकर 20 मिनट पर ई-मेल के जरिए आधिकारिक पत्र भेजने से पहले लाइव टीवी पर मुझे 31 अक्टूबर को बुलाए जाने घोषणा की।
 
सभी शिकायतें और हलफनामे भी मीडिया को जारी किए गए। मैं निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा हेने के तुरंत बाद समिति के समक्ष पेश होने के लिए उत्सुक हूं। अपने क्षेत्र में मेरे कार्यक्रम 4 नवंबर को समाप्त होंगे।
 
इस मामले के संदर्भ में वकील जय अनंत देहाद्रई और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा की आचार समिति के समक्ष पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाए थे। भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने इस मामले में आरोपों से घिरीं महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय सिंह 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में