Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 28 April 2025
webdunia

CBI ने बिना परीक्षा दिए आयकर विभाग में शामिल 9 अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें CBI
, मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (21:58 IST)
नागपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के नागपुर में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित अनिवार्य परीक्षा में शामिल हुए बिना आयकर विभाग में शामिल हुए 9 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सीबीआई की भ्रष्टाचाररोधी शाखा ने सोमवार को 9 आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि 2018 में यह मामला प्रकाश में आने के बाद इस सिलसिले में शिकायत दर्ज की गई थी कि कुछ कर्मचारी और अधिकारी कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में शामिल हुए बिना ही आयकर विभाग में शामिल हो गए थे।
 
सीबीआई अधिकारी ने कहा कि इस सिलसिले में एक जांच शुरू की गई जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने इन अधिकारियों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में इनमें से कुछ अधिकारियों को पदोन्नति भी मिली थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा मुरझा सकता है भारत, लेकिन मर नहीं सकता', ऐसा क्यों बोले PM मोदी