Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CBSE 10वीं के परीक्षा परिणाम आज होंगे घोषित

हमें फॉलो करें CBSE 10वीं के परीक्षा परिणाम आज  होंगे घोषित
, शुक्रवार, 27 मई 2016 (21:53 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के दसवीं कक्षा के नतीजे शनिवार को अपराह्न 2 बजे घोषित किए जाएंगे। 
                
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के. के. चौधरी के अनुसार दसवीं कक्षा के छात्र वेबसाइट-डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट रिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन, डबल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीबीएसईरिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।              
     
            
सीबीएसई पिछले साल की तरह इस साल भी नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर जारी कर रहा है। 
                 
सभी स्कूलों को अपने नतीजे बोर्ड में पंजीकृत ई-मेल आईडी पर स्वत: मिल जाएंगे। दिल्ली में फोन नम्बर 24300699 और देश के अन्य भागों में 011-24300699 पर कॉल करके परीक्षा के नतीजों की जानकारी ले सकते हैं। 
 
एमटीएनएल के स्थानीय ग्राहकों को 28127030 और देश के अन्य भागों के ग्राहकों को 011-28127030 पर परीक्षा परिणामों की जानकारी मिलेगी। (वार्ता)    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WOW! जेंडर बदलवा कर दो भाई बन गए 'दो बहनें'