Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होगा 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें संभावित तारीख

Advertiesment
cbse 10th second board results 2026
CBSE 10th Second Board Result 2026 Date : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार परिणाम जून 2026 के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है।
 
सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र केवल वेबसाइट ही नहीं, बल्कि DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल नंबर (School Number), डेट ऑफ बर्थ (Date of Birth) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) तैयार रखें।
 
गौरतलब है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया है। इसके बाद श्रेणी सुधार के लिए सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 तक आयोजित की गई थी। इस इंप्रूवमेंट परीक्षा में करीब 6.8 लाख छात्र शामिल हुए थे। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकप्रिय और भरोसेमंद वाहन में क्या अंतर होता है?