Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखनूर से लेकर उड़ी तक LoC पर गोलों की बरसात

हमें फॉलो करें अखनूर से लेकर उड़ी तक LoC पर गोलों की बरसात

सुरेश एस डुग्गर

, सोमवार, 4 मई 2020 (18:12 IST)
जम्मू। अखनूर के पल्लांवाला सेक्टर से लेकर कश्मीर के उड़ी सेक्टर तक पाक सेना ने एलओसी पर कई स्थानों पर मोर्चा खोल दिया है। सीजफायर के बावजूद वह इन सेक्टरों में तोपखानों तथा मोर्टार से गोले बरसा रही है। भारतीय पक्ष भी प्रत्युत्तर दे रहा है, जिस कारण उस पार भारी क्षति पहुंची है। भारतीय सेना के मुताबिक, पाक सेना आतंकियों की घुसपैठ की खातिर कवरिंग फायर की नीति अपनाते हुए गोलाबारी कर रही है।
 
पाक सेना ने सोमवार सुबह अखनूर के पल्लांवाला सेक्टर के कई उपसेक्टरों में भीषण गोलाबारी की। उसने रमजान के दौरान सुबह सेहरी के वक्त कई गांवों को निशाना बना गोले दागे। खासकर केरी बटल गांव में उसने गोलों की बरसात की तो कुछेक घरों को क्षति पहुंची। कुछेक जानवरों को भी क्षति पहुंचने के समाचार है।
 
पाक सेना ने सोमवार सुबह उड़ी सेक्टर को भी निशाना बनाया। पाक तोपखानों ने उड़ी सेक्टर के हाजीपीर इलाके को गोलों की बरसात से पाट दिया। भारतीय सेना का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को क्षति पहुंचाई गई है।
 
पाकिस्तानी सेना ने रविवार की रात को भी राजौरी और पुंछ में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजं पाकिस्तानी सेना ने राजोरी के मंजाकोट तहसील के नक्का  पंजगराई त्रकुंडी आदि क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से और बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
 
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना मोर्टार दाग कर भारतीय क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। राजोरी शहर से सटे टंडवाल क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना इतनी गोलाबारी कर रही है कि उसकी आवाज उनके घरों तक पहुंच रही है। 
 
मंजाकोट के लोगों ने बताया कि वह रमजान में नमाज अता कर इबादत कर रहे थे कि पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। देर तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही।
 
जानकारी के अनुसार रात पाकिस्तानी सेना ने राजोरी के मंजाकोट तहसील के नक्का पंजगराई त्रकुंडी आदि क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से और बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल