Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 (16:09 IST)
Updated Date: Sat, 12 Apr 2025 (16:13 IST)
EVM news in hindi : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) सुरक्षित हैं और इनसे छेड़छाड़ करना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम को इंटरनेट, ब्लूटूथ या इंफ्रारेड से नहीं जोड़ा जा सकता और इसके साथ छेड़छाड़ करना किसी भी तरह से संभव नहीं है।
झारखंड के रामगढ़ जिले में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि ईवीएम की कानूनी पड़ताल की जा चुकी है। भारत में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम को न तो इंटरनेट, ब्लूटूथ या इंफ्रारेड से जोड़ा जा सकता है। ईवीएम को किसी भी तरह से किसी चीज से नहीं जोड़ा जा सकता। इसके साथ छेड़छाड़ करना संभव नहीं है। इसलिए, भारत की ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।
झारखंड के 3 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को कुमार रांची पहुंचे। शनिवार को सीईसी ने रामगढ़ में 55 वॉलेंटियर से बातचीत की, जिन्होंने पिछले साल लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हिस्सा लिया था।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें