Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जल्द बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक, केंद्र सरकार ने शुरू की प्रक्रिया, परिवार को दिया यह ऑप्‍शन

Advertiesment
Dr. Manmohan Singh
Manmohan Singh memorial : सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए स्थल चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और वह स्थल पर अंतिम मुहर लगाने के लिए सिंह के परिवार के संपर्क में है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल में संजय गांधी के स्मारक के आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया और कुछ स्थानों की पहचान की जहां स्मारक बनाया जा सकता है। केंद्र, स्मारक के लिए चयनित भूमि को आवंटित करने से पहले एक न्यास का गठन करेगा। सरकार ने स्मारक बनाने की अपनी इच्छा के बारे में पहली ही पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को अवगत करा दिया है।
 
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल में संजय गांधी के स्मारक के आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया और कुछ स्थानों की पहचान की जहां स्मारक बनाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के संपर्क में है और स्मारक की जगह के लिए तीन या चार विकल्पों पर चर्चा की है। सूत्रों ने बताया कि अभी तक कोई भी स्थल तय नहीं किया गया है और सब कुछ सिंह के परिवार के परामर्श से किया जाएगा।
 
केंद्र, स्मारक के लिए चयनित भूमि को आवंटित करने से पहले एक न्यास का गठन करेगा। सरकार ने स्मारक बनाने की अपनी इच्छा के बारे में पहली ही पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को अवगत करा दिया है। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्तमंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे।
सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किए जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की थी। अंतिम संस्कार और स्मारक बनाने को लेकर भाजपा तथा कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Prayagraj Mahakumbh : चौथे अखाड़े ने छावनी में किया प्रवेश, अटल अखाड़े ने निकाली 5 KM लंबी पेशवाई