Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Alert: जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना, उत्तर भारत में शीतलहर जारी

हमें फॉलो करें Weather Alert: जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना, उत्तर भारत में शीतलहर जारी
, शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (08:28 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है तथा यह सिस्टम इस समय उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के पास दिखाई दे रहा है। दक्षिणी असम और इससे सटे भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों और इससे सटे भूमध्य रेखा के ऊपर भी बना हुआ है।
 
सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिली है।
दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पूर्वोत्तर भारत के अलावा हल्की बारिश हुई है। उत्तरप्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग में 1-2 स्थानों पर दिन में भी शीतलहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।
 
अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। 1-2 स्थानों पर बर्फबारी भी होने की संभावना है। असम, मेघालय, नगालैंड और दक्षिणी तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं तथा 22 जनवरी से इसकी गतिविधियों में तेजी आ जाएगी। बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : सरकार के प्रस्ताव को किसानों ने किया खारिज, आज 11वें दौर की बात