Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: दक्षिण भारत में वर्षा की संभावना, दिल्ली-एनसीआर में धुंध का कहर

हमें फॉलो करें Weather Update: दक्षिण भारत में वर्षा की संभावना, दिल्ली-एनसीआर में धुंध का कहर
नई दिल्ली , शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (08:42 IST)
Weather Update: मानसून बीत के जाने के बाद अब शीतकाल में भारत के दक्षिणी भाग में बारिश का एक और नया दौर शुरू हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 29-30 अक्टूबर को फिर से बारिश (rain) का नया दौर शुरू हो सकता है। इस क्षेत्र में पहले से ही पूर्वोत्तर मानसून का असर दिख रहा है, जो 21 अक्टूबर को शुरू हुआ था। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण खराब से बहुत खराब श्रेणी में और मुंबई में मध्यम श्रेणी में रहेगा।
 
आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि अगले सप्ताह के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिम भारत (उत्तरप्रदेश को छोड़कर) में वर्षा गतिविधि सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। इसके विपरीत इस अवधि के दौरान देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
 
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो जाएंगी और पूर्वोत्तर मानसून अगले 48 घंटों (लगभग 2 दिन) में सक्रिय हो जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खराब से बहुत खराब श्रेणी में और मुंबई में मध्यम श्रेणी में रहेगा।
 
दक्षिण भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे सहित दक्षिण भारत में कई स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 29-30 अक्टूबर को इन मौसम स्थितियों का अनुभव होने की उम्मीद है।
 
मौसम कार्यालय के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 31 अक्टूबर तक सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और इसकी वायु गुणवत्ता लगातार चौथे दिन 'खराब' श्रेणी में रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम के सामान्य से थोड़ा कम है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज शनिवार को तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
 
दक्षिण प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो जाएंगी और उत्तर-पूर्वी मानसून अगले 48 घंटों (लगभग 2 दिन) में सक्रिय हो जाएगा। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण खराब से बहुत खराब श्रेणी में और मुंबई में मध्यम श्रेणी में रहेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इजराइल का गाजा पर जमीनी हमला, एयर स्ट्राइक से भी मचाई तबाही