Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: यूपी, एमपी और उत्तराखंड में वर्षा की संभावना, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

हमें फॉलो करें Weather Update: यूपी, एमपी और उत्तराखंड में वर्षा की संभावना, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (08:37 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर देशांतर 72 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में देखी जा सकती है। पंजाब और इससे सटे हरियाणा के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा की संभावना है।
 
एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक ट्रफ रेखा केरल पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से लेकर दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश तक आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा और विदर्भ से होती हुई गुजर रही है।

 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, अरुणाचलप्रदेश, दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण गुजरात, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्रप्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, केरल, कोंकण और गोवा, पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वोत्तर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पूर्वी मध्यप्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और बिहार में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(स्काईमेट)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट पर देशभर की नजर, क्या होगा हिजाब विवाद पर फैसला?