Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव टला, कांग्रेस और AAP ने लगाया यह आरोप

हमें फॉलो करें चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव टला, कांग्रेस और AAP ने लगाया यह आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (18:32 IST)
Chandigarh Municipal Corporation elections postponed : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के कई पार्षदों ने नगर निकाय अधिकारियों से मिले एक संदेश का हवाला देते हुए दावा किया है कि गुरुवार को होने वाला चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव निर्वाचन अधिकारी के बीमार पड़ने के बाद अगले आदेश तक टाल दिया गया है। कांग्रेस और आप नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की और उस पर आरोप लगाया कि उसने अपनी हार को भांपते हुए महापौर चुनाव नहीं होने दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि वे चुनाव कराने का अनुरोध करते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। महापौर, वरिष्ठ उप-महापौर और उप-महापौर के पदों के लिए मतदान से ठीक पहले यह घटनाक्रम हुआ। मतदान के लिए बैठक नगर निकाय के सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे होनी थी। हालांकि महापौर चुनाव टाले जाने के सिलसिले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 
कई पार्षदों को एक आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक संदेश प्राप्त हुआ। इसमें कहा गया है कि यह सूचित किया जाता है कि अनिल मसीह का स्वास्थ्य खराब हो जाने के बारे में फोन पर एक संदेश प्राप्त हुआ है। उन्हें महापौर पद के लिए 18 जनवरी को होने वाली बैठक के वास्ते निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया था, इसलिए अनुरोध है कि अगले आदेश तक नगर निगम कार्यालय न पहुंचें।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने दावा किया कि उन्हें सूचित किया गया है कि गुरुवार को चुनाव नहीं होंगे क्योंकि निर्वाचन अधिकारी बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने भाजपा पर यह चुनाव इसलिए नहीं होने देने का आरोप लगाया कि पार्टी इस चुनाव में हार का सामना करने वाली है। बंसल ने कहा कि मतदान की कोई अगली तारीख नहीं दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। दोनों दल विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के तहत यह चुनाव लड़ रहे हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 1967 में ही हो गई थी तय, गजब का है ये संयोग