Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Chandra Grahan 2020 Live Updates: इन देशों में दिखेगा साल का तीसरा चन्द्रग्रहण

हमें फॉलो करें Chandra Grahan 2020 Live Updates: इन देशों में दिखेगा साल का तीसरा चन्द्रग्रहण
, रविवार, 5 जुलाई 2020 (08:07 IST)
नई दिल्ली। साल का तीसरा चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है। हालांकि यह भारत में नहीं दिखेगा। यह दक्षिण एशिया के कुछ इलाकों समेत अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा। पेश है चन्द्रग्रहण से जुड़े लाइव अपडेट्‍स-


चंद्रग्रहण शुरू हो चुका है। 5 जुलाई के बाद अब अगला चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी लगा था। दूसरा चंद्रग्रहण 5 जून को लगा था। आज तीसरा चंद्रग्रहण है। चौथा ग्रहण और साल का अंतिम चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा।

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण कुल 02 घंटे 43 मिनट 24 सेकंड तक रहेगा।

चन्द्रग्रहण का प्रभाव 9.59 पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पिछले एक महीने के दौरान तीसरी बार ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 21 जून को सूर्यग्रहण लगा था। 5 जून को चंद्रगहण लगा था। दोनों ग्रहण भारत में दिखाई दिए थे। (File photo)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश कुमार और CMO के 14 कर्मचारियों की Covid-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव