Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंद्रयान 3 ने भेजे वीडियो, जानिए कैसा दिखता है चांद

हमें फॉलो करें video captured by chandrayaan
, शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (16:20 IST)
Chandrayaan-3 Update : चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है। उसने 15 और 17 अगस्त को चांद के वीडियो भेजे है जिन्हें इसरो ने जारी किया है। यह वीडियो चंद्रमा के सबसे करीब का है।
 
लैंडर विक्रम गुरुवार को ही प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हुआ था। ISRO ने आज को 2 वीडियो शेयर किए हैं। इसमें पहला वीडियो 15 अगस्त का है और दूसरा 17 अगस्त का।
 
ISRO की तरफ से 17 अगस्त का जो वीडियो शेयर किया गया है वह लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद का है।
 
उल्लेखनीय है कि लैंडर विक्रम अब एक ऐसी कक्षा में उतरने के लिए तैयार है, जिससे वह चंद्रमा की सतह के और करीब आ जाएगा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम 23 अगस्त की शाम 5.47 बजे ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा।
 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरंग हैं ब्लैकबोर्ड और शौचालय खराब