Publish Date: Thu, 26 Apr 2018 (07:20 IST)
Updated Date: Thu, 26 Apr 2018 (07:23 IST)
तिरूवनंतपुरम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भाजपा नीत राजग सरकार पर जमकर बरसे और आरोप लगाया कि उसके शासन में समाज के सभी तबके के लोग दहशत में जी रहे हैं।
जनमोर्चा यात्रा के समापन पर एक रैली को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ सांप्रदायिक फांसीवाद की ताकत बढ़ ने के साथ चीजें बदतर हो रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार में अल्पसंख्यक, दलित, महिला और बच्चे भी दहशत में जी रहे हैं। (भाषा)