Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चिदंबरम बोले, मोदी सरकार का जीएसटी एक मजाक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chidambaram
नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (07:47 IST)
नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पी चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया जीएसटी एक मजाक एवं बहुत अधिक अपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसे एक देश एक कर नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसमें सात या अधिक कर दरें हैं।
 
चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस कर दरों में कटौती तथा इस पर 18  प्रतिशत की सीमा लगाने की मांग करती है। पार्टी ने पेट्रोलियम, बिजली एवं रियल एस्टेट को भी इस नई कर प्रणाली के तहत लाए जाने की मांग की।
 
उन्होंने कहा, 'यह बहुत-बहुत अपूर्ण कानून है। यह वह कानून नहीं है जिसकी हमनें (संप्रग ने) परिकल्पना की थी..बहरहाल जो लागू किया है, उसमें सात या संभवत: अधिक दर हैं। यह जीएसटी का मजाक है।
 
उन्होंने सवाल किया, 'जब 0.05, 3, 5, 12, 18, 28 एवं 40 या संभवत: उससे अधिक दरें हैं क्योंकि राज्य सरकारों के पास विवेकाधिकार होगा, हम इसे एक देश एक कर प्रणाली कैसे कह सकते हैं।'
 
चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस जीएसटी के लागू होने पर लगातार निगाह रखेगी तथा छोटे एवं मझोले व्यापारियों एवं बहु राज्यीय व्यसायों एवं उपभोक्ताओं की चिंताओं को उठाती रहेगी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहली का शानदार शतक, भारत आठ विकेट से जीता