Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

हमें फॉलो करें केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ
, शनिवार, 18 मई 2024 (17:20 IST)
Kejriwal challenge to Prime Minister Narendra Modi: पीए विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि वह रविवार दोपहर 12 बजे सभी आप नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को उन्हें गिरफ्तार कराने की चुनौती भी दी। केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी को भी जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज यानी शनिवार को मेरे पीए विभव को जेल भेजा गया। आखिर हमारा कसूर क्या है। इस बीच, अदालत ने विभव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी  है। ALSO READ: Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
 
केजरीवाल ने कहा कि सबको जेल भेजने की साजिश की जा रही है। दिल्ली में काम रोकने की कोशिश भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को 12 बजे मैं अपने सभी सांसद और विधायकों के साथ भाजपा मुख्यालय जाऊंगा। हालांकि केजरीवाल स्वाति मालीवाल मामले में कुछ नहीं बोले। ALSO READ: स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
 
दिल्ली पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल : इससे पहले आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस निष्पक्ष है तो उसे मालीवाल के खिलाफ कुमार की शिकायत पर भी प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए। आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल अवैध नियुक्ति मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रही हैं, इसलिए उन्हें भाजपा ने ‘ब्लैकमेल’ कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया है। ALSO READ: कौन है राजनीतिक हिटमैन? स्वाति मालीवाल ने कहा- जिस हद तक गिर सकता है गिर जा
 
सीएम आवास क्यों गईं मालीवाल? : दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि वह अंदर क्यों गईं? वह मुलाकात का समय लिए बिना मुख्यमंत्री आवास पर क्यों पहुंचीं? उस दिन अरविंद केजरीवाल व्यस्त थे और उनसे नहीं मिले। अगर वह उस दिन उनसे मिले होते, तो विभव कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप उनके (केजरीवाल के) खिलाफ लगाए जा सकते थे। उन्होंने कहा कि मालीवाल को भाजपा ने इस ‘साजिश’ का चेहरा बनाया है। ALSO READ: स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में क्या कहा है? बताया किसने मारे थप्पड़ और लात-घूंसे
 
आप नेता ने कहा कि भाजपा का एक ‘पैटर्न’ है। पहले वे (भाजपा वाले) मामले दर्ज कराते हैं और फिर नेताओं को जेल भेजने की धमकी देते हैं। स्वाति मालीवाल अवैध भर्ती मामले में आरोपों का सामना कर रही हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस स्थिति में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। ALSO READ: कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?
 
एक और वीडियो सामने आया : इस बीच, घटना के दिन का मालीवाल का एक और कथित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला सुरक्षाकर्मी मालीवाल को हाथ पकड़कर केजरीवाल के आवास से बाहर ले जाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन जैसे ही वे मुख्य द्वार से बाहर निकलती हैं, मालीवाल अपना हाथ छुड़ा लेती हैं। ALSO READ: स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?
 
आप एंटी औरत पार्टी : भाजपा ने शनिवार को आप पर स्वाति मालीवाल हमला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार के बचाव में पीड़िता को शर्मसार करने और उन्हें ही दोषी ठहराने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि केजरीवाल अपने सहयोगी कुमार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि कुमार उनके ‘रहस्यों’ को उजागर कर उन्हें बेनकाब कर सकते हैं। ALSO READ: वायरल हुआ 13 मई का केजरीवाल हाउस का वीडियो, क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?
 
पार्टी पर कटाक्ष करते हुए, पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी मूल रूप से ‘एंटी औरत पार्टी’ (महिला विरोधी पार्टी) है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के पिछले आरोपों का जिक्र किया। मालीवाल पर भाजपा के इशारे पर काम करने के आप के दावे पर पूनावाला ने पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी की एक अन्य नेता और दिल्ली महिला आयोग की सदस्य वंदना सिंह भी राज्यसभा सदस्य का समर्थन कर रही हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी