suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में जन्मा बच्चा

Advertiesment
child
नई दिल्ली। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में सवार महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। क्रू ने हालात की गंभीरता को देखते हुए महिला की विमान में ही डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद महिला ने एक लड़के को जन्म दिया।
 
डिलिवरी के तुरंत बाद फ्लाइट की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
 
विमान कंपनी इंडिगो ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये तो गलत है! कोरोनाकाल में चुनावी रैली में भीड़ लाने की मिली छूट,गृहमंत्रालय की नई गाइडलाइन