Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोकलाम पर दबाव बनाने के लिए चीन अब लद्दाख सीमा पर कर रहा ये साजिश

Advertiesment
China
चीन ने डोकलाम विवाद के चलते बौखलाकर अब भारत को लद्दाख में घेरना की तैयारी की है। इस इलाके में चीनी की सेना सीमा के नजदीक पुल बनाने का प्रयास कर रही है।
 
दरअसल, डोकलाम में चीनी की सेना सड़क बनाकर विवादित इलाके की यथास्थिति से छेड़छाड़ करने की साजिश कर रही थीं लेकिन भारत ने उसे ऐसा करने से रोक दिया जिसके चलते चीन अब लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास अपनी फौज जमा कर भारत पर दादागीरी दिखा रहा है। नो मैन्स लैंड अर्थात दोनों देशों की सीमा के बीच के क्षेत्र पर भी चीन की गतिविधियां बढ़ गई है।
 
उल्लेखनीय है कि जम्मू और कश्मीर से लेकर अरुणाचल तक भारत और चीन के बीच लगभग 4 हजार किमी से भी ज्यादा लंबी सीमा में कई पॉइंट ऐसे है जहां चीन ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्हीं पॉइंटों में से एक डोकलाम भी है जहां दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का मसला चल रहा है। माना जा रहा है कि डोकलाम पर भारत को दबाव में लाने के लिए चीन नई रणनीति के तहत सीमा के दूसरे बिंदुओं पर दबाव बढ़ा रहा है।
 
डोकलाम को लेकर भारत पर दबाव बना रहा चीन लद्दाख पर पहले से ही निगाह बनाए हुए है। लद्दाख में 
 
एलएसी पर दोनों देशों की सेना के बीच सीमा बैठकें कर विवाद निपटाती रही है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच ये बैठकें दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में होती थीं। आधी बैठकें भारतीय तो आधी चीनी क्षेत्र में होती थीं। इस बार डोकलाम विवाद के चलते चीनी सेना ने इन बैठकों के लिए कोई पहल नहीं की। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हुर्रियत प्रमुख गिलानी अस्पताल में भर्ती