Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

VIDEO: CISF जवान की सूझबूझ से बची लड़की की जान, अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार से लगाना चाहती थी छलांग

Advertiesment
हमें फॉलो करें VIDEO: CISF जवान की सूझबूझ से बची लड़की की जान, अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार से लगाना चाहती थी छलांग
, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (18:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां पर एक लड़की ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की सतर्कता और उनकी सूझबूझ की वजह से लड़की की जान बच गई।
 
मिली जानकारी के अनुसार अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार पर से लड़की ने छलांग लगा दी थी। पूरी घटना गुरुवार सुबह 7.30 बजे के आसपास की है। लड़की की सुसाइड की खबर सुनने के बाद पूरे मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

webdunia
 
जानकारी के मुताबिक लड़की को मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ा देख तुरंत वहां सीआईएसएफ पुलिस के जवान पहुंचे और उसे समझाने-बुझाने लगे। वहीं वहां मौजूद लोगों ने भी उसे बहुत रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बाद नहीं सुनी।
इतने में सीआईएसएफ जवानों ने सूझबूझ से काम लिया और दूसरी तरफ कुछ जवान चादर लेकर पहुंच गए। वहीं लड़की ने सबकी बातों को अनसुना करके दीवार से छलांग लगा दी। दूसरी तरफ खड़े जवानों ने उसे चादर पर कैच कर लिया। लड़की पूरी तरह से सुरक्षित है। उसे कहीं से खून भी नहीं निकला है। लड़की के पैर में मात्र हल्की चोट आई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल की पंजाब के अफसरों के साथ बैठक पर मचा बवाल, मान ने दी सफाई