Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया की समस्या, जानिए क्या हो रहा है लोगों पर प्रभाव?

पर्यावरण विज्ञानी डॉ. अफरोज अहमद से वेबदुनिया की खास बातचीत

हमें फॉलो करें जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया की समस्या, जानिए क्या हो रहा है लोगों पर प्रभाव?
webdunia

संदीप श्रीवास्तव

, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (20:52 IST)
प्रसिद्ध पर्यावरण विज्ञानी एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने वेबदुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन सिर्फ हिन्दुस्तान की समस्या नहीं है, यह पूरी दुनिया की समस्या है। धरती का बढ़ता तापमान, ग्रीन हाउस गैसों की बढ़ती मात्रा जलवायु परिवर्तन की ओर ही संकेत कर रही है। 
 
डॉ. अफरोज ने कहा कि मौसम में बदलाव आया है। जहां सूखा पड़ता था, वहां अब खूब पानी बरस रहा है, बाढ़ आ रही है। वहीं दूसरी ओर जिन इलाकों में अच्छी बारिश होती रही है, वहां सूखे की स्थिति बन रही है। जलवायु परिवर्तन के काफी दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम बदल रहा हैं, तमाम तरह की बीमारियां सामने आ रही हैं। यह समस्या पूरी दुनिया की है और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। 
एनजीटी के न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने वेबदुनिया को बताया कि अब पर्यावरण आकलन लागू कर दिया गया है। इससे पर्यावरण पर होने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों का आकलन कर उनसे जुड़े उपाय किए जाएंगे। निश्चित ही उपायों के बाद नकारात्मक प्रभाव कम हो जाएंगे। डॉ. अहमद ने कहा कि पहाड़ी इलाके भी विकास का हकदार हैं, वहां भी विकास होना चाहिए। हालांकि पहले ऐसे कानून नहीं थे, लेकिन अब सुनियोजित तरीके से विकास को अंजाम दिया जा रहा है। 
 
पहले बेतरतीब विकास के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं ज्यादा होती थीं। चाहे वह रोड कंस्ट्रक्शन का मामला हो या फिर किसी अन्य निर्माण का। हिमालय यंग माउंटेन है, उसमें गति‍विधियां होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि धरती पर जो हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, वे धरती के बढ़ते तापमान के कारण हो रही हैं। पर्यावरण को बचाने एवं उसका उचित प्रबंधन करने के लिए भारत सरकार भी चिंतित है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगवान बुद्ध का 'प्रसाद' कालानमक धान का क्रेज, जानिए क्या हैं इसकी खूबियां