Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केजरीवाल बोले- पहले जिम्मेदारी थी, शक्ति नहीं, अब हमारे पास दोनों

हमें फॉलो करें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केजरीवाल बोले- पहले जिम्मेदारी थी, शक्ति नहीं, अब हमारे पास दोनों
, गुरुवार, 11 मई 2023 (15:19 IST)
CM Kejriwal on Supreme court Delhi verdict : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जनता के साथ न्याय किया। उन्होंने कहा कि पहले हमारे पास जिम्मेदारी थी, शक्ति नहीं थी। अब हमारे पास दोनों है। केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें...
  • सुप्रीम कोर्ट ने जनता के साथ न्याय किया। फैसला ऐतिहासिक।
  • इस निर्णय से दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी।
  • हम 8 साल से संघर्ष कर रहे हैं।
  • अधिकारियों की नियुक्ति हम करेंगे। कुछ अधिकारियों ने जनता के काम रोके। उन्हें उनके कर्मों का फल मिलेगा।
  • विजिलेंस हमारे पास आ गया है। ACB अभी हमारे पास नहीं है।
  • पहले जिम्मेदारी थी, शक्ति नहीं, अब दोनों हमारे पास।
  • सिस्टम को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा।
  • हम काम करना चाहते थे, केंद्र ने काम रोके।
  • पीएम पिता की तरह, सबको बराबर प्यार करना चाहिए।
इससे पहले आम आदमी पार्टी केंद्र-दिल्ली सेवा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की। पार्टी ने कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला देशभर में राज्य सरकारों को अपदस्थ करने के अभियान पर एक जोरदार तमाचा है।
 
‘आप’ ने इस फैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, 'सत्यमेव जयते। दिल्ली सरकार की उच्चतम न्यायालय में बड़ी जीत हुई। चुनी हुई सरकार के पास अधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन की शक्ति होगी। अधिकारी निर्वाचित सरकार के माध्यम से ही काम करेंगे।'
 
सेवाओं पर अधिकार के मुद्दे पर केंद्र बनाम दिल्ली सरकार के मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संविधान पीठ ने कहा कि निर्वाचित सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण जरूरी है। उसने न्यायाधीश अशोक भूषण के 2019 के फैसले से असहमति जतायी कि शहर की सरकार का सेवाओं के मामले पर कोई अधिकार नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राउत बोले, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी अनुसार शिंदे समेत 16 बागी विधायक अयोग्य