Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगाई की एक और मार! सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़े

Advertiesment
CNG
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में वाहनों के लिए सीएनजी तथा पाइप के जरिए घरों में प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दोनों गैसों के दामों में मंगलवार मध्यरात्रि से मामूली वृद्धि करने की घोषणा की है। 
 
दिल्ली में सीएनजी का दाम 35 पैसे प्रति किलो और पीएनजी का 81 पैसे प्रति घन मीटर बढ़ाया गया है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी बढ़ाए जाने से श्रम लागत में वृद्धि के करण दाम बढ़ाए जा रहे है। दिल्ली में सीएनजी के दाम 35 पैसे प्रति किलो बढ़कर 37.65 रुपए प्रति किलो होंगे। 
 
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमत 40 पैसे बढ़ कर 43.75 रुपए प्रति किलो हो जाएगी। कंपनी ने कहा है कि रात 12.30 बजे से तड़के 5.30 बजे तक चुनींदा सीएनजी पंपों पर डेढ़ रुपए प्रति किलो सस्ती प्रणाली चालू रहेगी। 
          
राजधानी में पीएनजी का दाम 24.05 रुपए घन मीटर से बढ़कर 24.86 रुपए प्रति घन मीटर हो जाएगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी 25.56 रुपए प्रति घन मीटर से बढ़कर 26.37 रुपए प्रति घनमीटर हो जाएगी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लालू के 'ट्वीट' के निकाले जाने लगे राजनीतिक अर्थ...