Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2021 के पहले ही दिन में रिकॉर्ड ठंड, दिल्ली में 15 साल में सबसे ठंडा दिन, 1.1 डिग्री पर पहुंचा पारा

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2021 के पहले ही दिन में रिकॉर्ड ठंड, दिल्ली में 15 साल में सबसे ठंडा दिन, 1.1 डिग्री पर पहुंचा पारा
, शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (11:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में नव वर्ष पर शीत लहर के कहर के बीच न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। इससे पहले आठ जनवरी 2006 को शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह छह बजे बेहद घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता शून्य रही।

webdunia
आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 50 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 15 साल में सबसे कम तापमान है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, इससे उत्तरी-पश्चिमी भारत दो से छह जनवरी तक प्रभावित रहेगा। न्यूनतम तापमान के 4-5 जनवरी को आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तीन से पांच जनवरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है।

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में कोरोनावायरस के 20 हजार नए मामले, वैक्सीन पर फैसला आज