Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर भारत में गलनभरी ठंड, नारनौल में पारा शून्य से नीचे

हमें फॉलो करें उत्तर भारत में गलनभरी ठंड, नारनौल में पारा शून्य से नीचे
चंडीगढ़ , गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (16:22 IST)
चंडीगढ़। उत्तर भारत के मैदानी इलाके भीषण शीतलहर की चपेट में हैं और पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर न्यूनतम पारा लुढ़ककर शून्य के करीब पहुंच गया।
 
हरियाणा के नारनौल में रात का तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं आदमपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
 
हरियाणा के हिसार और करनाल में भी बहुत अधिक ठंड रही। इन दोनों स्थानों पर न्यूनतम पारा क्रमश: 2.4 और 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों स्थानों पर न्यूनतम पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
 
अंबाला में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। चंडीगढ़ में न्यूनतम पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को बहुत अधिक ठंड महसूस हुई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी की लोकप्रियता से विचलित हैं राहुल गांधी : स्मृति ईरानी