Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Alert: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में चलेगी शीतलहर, कई राज्यों में हुई वर्षा

Advertiesment
North India
नई दिल्ली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट पर बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। निचले स्तरों में कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है।

 
स्काईमेट के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ। तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्रप्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम, सिक्किम और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। 8 दिसंबर को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है।
 
उत्तर पश्चिमी भारत, मध्यभारत के कुछ हिस्सों और गुजरात में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। 8-9 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में होगी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। इसकी वजह से कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 8 एवं 9 दिसंबर को बर्फबारी हो सकती है।
 
उत्तर भारत में ठंड बढ़ी: उत्तर भारत में ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में न्यूनतम पारा 7-8 डिग्री तक गिर चुका है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इधर देश के पहाड़ी इलाकों में बीते 3-4 दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में बसे क्षेत्रों में ठंड और बढ़ने की आशंका है। 8 दिसंबर से दिल्ली में शीतलहर चलनी शुरू हो जाएगी। इस वजह से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। वहीं, 9 दिसंबर को फिर से दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है।
 
बात करें हिमाचल प्रदेश में मौसम की तो यहां एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। 8 और 9 दिसंबर को हिमाचल में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड समेत अन्य पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी से मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी एक्सपर्ट का दावा, डेल्टा से कम खतरनाक हो सकता है ओमिक्रॉन