Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के कुछ हिस्सों में चल सकती है शीतलहर, खराब रही वायु की गुणवत्ता, AQI 313 दर्ज

हमें फॉलो करें दिल्ली के कुछ हिस्सों में चल सकती है शीतलहर, खराब रही वायु की गुणवत्ता, AQI 313 दर्ज
, सोमवार, 17 जनवरी 2022 (12:15 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में कई स्थानों पर दिन में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल रहने और हल्के से मध्यम कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है।

 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही। सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 दर्ज किया गया। पड़ोसी शहर फरीदाबाद में एक्यूआई 317, गाजियाबाद में 341 और नोएडा में 302 दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में एक्यूआई क्रमश: 289 तथा 222 रहा और वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही।

 
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कथक के सरताज बिरजू महाराज ने नए जमाने की फि‍ल्‍मों के लिए भी की थी कोरियोग्राफी