Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुश्किल में राहुल गांधी, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (09:31 IST)
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और चुनाव कानूनों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है।


भाजपा ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि राहुल गांधी का साक्षात्कार गुरुवार को दो अखबारों में कांग्रेस की ओर से प्रकाशित कराया गया है जो 'पेड न्यूज' का उदाहरण है। शिकायत में कहा गया कि राहुल के साक्षात्कार में कुछ सर्वेक्षणों का भी हवाला दिया गया है जो मतदाताओं को प्रभावित करता है।

'जनमत सर्वेक्षण या सर्वे' का हवाला भी चुनाव कानून का उल्लंघन है। पार्टी ने सीईओ से इस संबंध में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने चेताया, अमेरिका का बुरा चाहता है ईरान, नहीं हासिल करने देंगे परमाणु हथियार