Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित शाह पर कांग्रेस का तंज, जो झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे

Advertiesment
Congress
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने आज कटाक्ष किया कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि शाह जब ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींच रहे तो झंडा नीचे गिर गया।
 
कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’ उसने आरोप लगाया कि 50 साल से ज्यादा समय तक देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए क्या है आयुष्मान भारत योजना, कैसे मिलेगा आपको इसका लाभ