Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस का सवाल, क्यों नहीं दिया सांसद रंजन सिंह को बोलने का मौका?

Advertiesment
rajkumar ranjan singh
No Confidence Motion : कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने अपनी बात रखी लेकिन मणिपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह को सदन में अपनी बात रखने का मौका क्यों नहीं दिया गया।
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई मंत्री लोकसभा में अपनी बात रख चुके हैं। ऐसा क्यों है कि लोकसभा में इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा सांसद राजकुमार रंजन सिंह को भाजपा ने संसद में मणिपुर के लिए बोलने का मौका नहीं दिया है?'
 
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि मणिपुर में हिंसा के दौरान रंजन सिंह का निजी आवास जला दिया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा आरंभ हुई थी। चर्चा के दूसरे दिन राहुल गांधी, स्मृति ईरानी और अमित शाह के बीच जमकर वार पलटवार हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे चर्चा पर जवाब देंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्लाइंग किस को लेकर राहुल गांधी की शिकायत पर बिफरीं IAS अफसर शैलबाला मार्टिन