Publish Date: Tue, 29 May 2018 (07:26 IST)
Updated Date: Tue, 29 May 2018 (07:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि 'आम लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करना भाजपा का एकमात्र एजेंडा है।'
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'पहले उन्होंने 15 दिन तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर चपत लगाने का काम किया। अब दिल्ली में सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी बढ़ा दी गईं।'
सुरजेवाला ने आरोप लगाया, 'आम लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करना भाजपा का एकमात्र एजेंडा है।' उन्होंने कहा, 'प्रिय मोदी जी, अब बहुत हो चुका।'