Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत जोड़ो यात्रा से पहले श्रीपरेंबदूर पहुंचे राहुल गांधी, राजीव गांधी को किया नमन

हमें फॉलो करें webdunia
बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (08:28 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार सुबह श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी मेमोरियल जाकर अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। आज शाम राहुल गांधी कन्याकुमारी से भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत करेंगे। पल पल की जानकारी...
-श्रीपेरंबदूर पहुंचे राहुल गांधी, पिता राहुल गांधी को दी श्रद्धांजलि। शांति पाठ में हुए शामिल।
-1991 में श्रीपेरंबदूर में हुई थी राजीव गांधी की हत्या।
-आज शाम 5 बजे कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी। कन्याकुमार से कश्मीर तक 150 दिन में होगी कांग्रेस की यह यात्रा।
-भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना की और उन्हें पैसे बचाने के लिए भाजपा शासित राज्यों में अपने काफिले के वाहनों की टंकी भर लेने को कहा।
-राहुल जनसभा से पहले कन्याकुमारी के ‘गांधी मंडपम’ में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। फिर वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे।
-यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे।
-पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक चलेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज आज, सवाल क्या 'यात्रा' से कांग्रेस को मिलेगी 'मंजिल'?