Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांतिलाल भूरिया को बनाया उम्मीदवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें कांग्रेस ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांतिलाल भूरिया को बनाया उम्मीदवार
, बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (22:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

दिलीप कुमार पांडा ओडिशा की बीजेपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। भूरिया यह लोकसभा चुनाव हार गए थे। वे मनमोहन सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री रहे थे।
 
जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूरिया को झाबुआ से प्रत्याशी घोषित कर दिया। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन-पत्र दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान के साथ ही 21 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश की 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट एकादश के लिए दावेदारी पेश करेंगे रोहित और उमेश