Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस ने कहा- मोदी सिर्फ 3 घंटे के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हों, सारे विकार खत्म हो जाएंगे

हमें फॉलो करें कांग्रेस ने कहा- मोदी सिर्फ 3 घंटे के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हों, सारे विकार खत्म हो जाएंगे
, मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (16:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक हमलों को लेकर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित हैं, क्योंकि इससे मन के सारे विकार खत्म हो जाएंगे।
 
पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि सत्तापक्ष को राहुल गांधी और यात्रा को लेकर 'झूठ फैलाने' और आधारहीन बातें करने की बजाय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी यह यात्रा लोगों को जोड़ने, लोगों के मन से नफरत और ईर्ष्या मिटाने के लिए कर रहे हैं। मोदीजी से आग्रह है कि आप हाथ में तिरंगा लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में 3 घंटे इस यात्रा में चलिए, मन से सारे विकार निकल जाएंगे।
 
वल्लभ ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्रीजी, आप अपने साथ अमित शाहजी को लाइए और उन्हें सिर्फ 15 मिनट चलवाइए, स्मृति ईरानी को 5 मिनट के लिए चलने के लिए कहिए, इतने में भी उन्हें फायदा मिलेगा।
 
उन्होंने दावा किया कि जब हाथ में तिरंगा होगा और 'भारतमाता की जय' और 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगेंगे तो आपके अंदर से नफरत, ईर्ष्या और द्वेष का भाव खत्म हो जाएगा। फिर आप लोग कंटेनर, टी-शर्ट, जूतों के बारे में बात करना छोड़ देंगे तथा यह सोचेंगे कि अर्थव्यवस्था में सुधार कैसे हो, रोजगार कैसे दिए जाएं?
 
वल्लभ ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अन्य नेता यह कहकर अटल बिहारी वाजपेयी का रोजाना अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ जबकि इन 70 वर्षों में 6 साल वाजपेयी ने सरकार का नेतृत्व किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2023 से इन 49 डिवाइस पर नहीं चलेगा WhatsApp, iPhone से लेकर Samsung तक के स्मार्टफोन हैं शामिल, चेक करें full list